रविवार, 11 दिसंबर 2016

दिल से नहीं निकलता जो वो ख्याल हो तुम,

दिल से नहीं निकलता जो वो ख्याल हो तुम,
उस खुदा की रचनाओं में बेमिसाल हो तुम।

तुम्हें पाने की ख्वाहिश दिल में लिए हुए हैं,
समझ ना सके वो शतरंज की चाल हो तुम।

खुदा से बढ़कर तो नहीं पर कम भी नहीं हो,
जिसमें खुद फँसना चाहें वो ही जाल हो तुम।

अंग अंग साँचे में ढ़ला ऊपर से तुम्हारा यौवन,
मदमस्त सागर की एक उफनती झाल हो तुम।

गुलाब की पंखुड़ियों सा नाजुक बदन लिए हो,
आईने से पूछ लेना रुप सौंदर्य का ताल हो तुम।

चाँद की चाँदनी का नूर भी तुम्हीं से कायम है,
उगते सूरज की लालिमा से भी लाल हो तुम।

"उसकी तस्वीर से पर्दा न गिरने दूंगा कभी,
खुदा जाने कितने आशिकों का काल हो तुम।

® 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

... कार्ल मार्क्स हो गया हूं

कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं तेरा इश्क बुर्जुआ था, मैं रहा प्रॉलेटेरियट ही तू सोविय...