गुरुवार, 1 मार्च 2018

सच्ची न मुहब्बत होगी कहीं...

किस-किस से निभाओगे यारी,
किस-किस से रक़ाबत ठानोगे।
मैं सच भी कहूँगा गर तुमसे,
मुमकिन है कि सच ना मानोगे।
ऐसे भी नहीं मरता है कोई?
देखोगे अगर तो जानोगे।
ख्वाहिश न मुझे हमदर्दी की,
खुद सच को देख के मानोगे।
है आज ज़माना दौलत का,
बस ये है हकीकत जानोगे।
सच्ची न मुहब्बत होगी कहीं,
बेशक यूं ज़माना छानोगे।
बस और कहेंगे भी तो क्या,
खुद मरने वाले की जानोगे।
मर गया 'जी ' बस जिनके लिए,
जब मारेंगे वही तो मानोगे।
रक़ाबत = शत्रुता, मुमकिन = संभव, ख्वाहिश = इच्छा, हमदर्दी = सहानुभूति,

... कार्ल मार्क्स हो गया हूं

कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं तेरा इश्क बुर्जुआ था, मैं रहा प्रॉलेटेरियट ही तू सोविय...