बुधवार, 4 मार्च 2026

... कार्ल मार्क्स हो गया हूं



कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं
तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं

तेरा इश्क बुर्जुआ था, मैं रहा प्रॉलेटेरियट ही
तू सोवियत सी छाई, मैं cpi का वेट ही
तू नाजी सी सेना और पोलैंड पर कब्ज़ा
जो पैरों से रौंदा, मैं खड़ा वही सब्जा
यूरोप की सर्दी से बुझा स्पार्क्स हो गया हूं
तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं

तुझ ही में छुपा था पूंजी का ही जादू,
मैं घाटे का सौदा, तू लाभ का इरादू
तेरे वादे थे जैसे कम्यून का सोचना,
मैं हुआ फेल ऐसे जैसे माओ की योजना


तेरे भाषण में वादे, क्रांति से हीन ही,
तू शरीफ की सत्ता, मैं इमरान सा दीन ही
बनी तू ही क्रांति, चे ग्वेरा का ख़्वाब थी ,
ट्रंप सी व्यापारी, औ'पलटी बेहिसाब थी


तू विश्वबैंक की शर्तें, मैं पिछड़ा सा देश हूं
तू IMF का बेलआउट, मैं पाकिस्तान सा शेष हूं
तेरी बेरुखी से हैरान हो गया हूं
और बमों से दहला ईरान हो गया हूं

कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं
इश्क में सीट न मिली, रोज़ा पार्क्स हो गया हूं
तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं.... 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

... कार्ल मार्क्स हो गया हूं

कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं तेरा इश्क बुर्जुआ था, मैं रहा प्रॉलेटेरियट ही तू सोविय...