यादें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यादें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 नवंबर 2018

बड़े दिन हो गए.... ।



वो माचिस की सीली डब्बी,
वो साँसों में आग..
बरसात में सिगरेट सुलगाये बड़े दिन हो गए...।

एक्शन का जूता
और ऊपर फॉर्मल सूट...
बेगानी शादी में दावत उड़ाए बड़े दिन हो गए...।

ये बारिशें आजकल
रेनकोट में सूख जाती हैं...
सड़कों पर छपाके उड़ाए बड़े दिन हो गए.... ।

अब सारे काम सोच समझ कर करता हूँ ज़िन्दगी में....
वो पहली गेंद पर बढ़कर छक्का लगाये बड़े दिन हो गए...।

वो ढ़ाई नंबर का क्वेश्चन पुतलियों में समझाना...
किसी हसीन चेहरे को नक़ल कराये बड़े दिन हो गए.... ।

जो कहना है
फेसबुक पर डाल देता हूँ....
किसी को चुपके से चिट्ठी पकड़ाए बड़े दिन हो गए.... ।

बड़ा होने का शौक भी
बड़ा था बचपन में....
काला चूरन मुंह में तम्बाकू सा दबाये बड़े दिन हो गए.... ।

आजकल खाने में मुझे
कुछ भी नापसंद नहीं....
वो मम्मी वाला अचार खाए
बड़े दिन हो गए.... ।

सुबह के सारे काम
अब रात में ही कर लेता हूँ....
सफ़ेद जूतों पर चाक लगाए बड़े दिन हो गए..... ।

लोग कहते हैं
अगला बड़ा सलीकेदार है....
दोस्त के झगड़े को अपनी लड़ाई बनाये
बड़े दिन हो गए..... ।

वो साइकल की सवारी
और ऑडी सा टशन...
डंडा पकड़ कर कैंची चलाये
बड़े दिन हो गए.... ।

किसी इतवार खाली हो तो
आ जाना पुराने अड्डे पर...
दोस्तों को दिल के शिकवे सुनाये
बड़े दिन हो गए...........

रविवार, 25 नवंबर 2018

कोई जी के तो बताये ...4


बैसे तो मुहोब्बत बड़ी कमीनी चीज है ... लेकिन अगर हो जाए तो फिर उससे वेहतर भी कुछ नही ...अगर . आपकि मुहोब्बत गलती से भी मुकम्मल न हुयी तो फिर असली सफ़र आपका तब शुरू होता है ... चाय कि प्याली से शुरू होने बाला इश्क हो य वियर बार में जाम लगाकर .... डिस्कों में  डांस बाला....य हुक्का बार में हुक्के केसाथ ..... प्रोग्रामों में साथ बाली के साथ ....भीड़ में निगाहों बाला इश्क ... फेसबुक पर कमेन्ट बाला इश्क ...बस में सीट बाला इश्क .....ट्रेन में सामने बाली सीट का इश्क ...थियेटर में कोर्नर का इश्क ......कोफ़ीशॉप बाला इश्क .... ट्विटर /इन्स्टा बाला इश्क ... य फिर ओफ़ीस बाला इश्क ......|
इनमें सब में बस एक बात कोमन है ....जब मुहोब्बत दूर होती होती है न तो असली खोज तब शुरू होता है अपना सफर ... अपनी खोज ...हर जगह ....जहाँ पोसिबल नही होता है वहां भी हमें अपना इश्क नज़र आता है ...मैं पिछले ३सालोन से हर रोज तुमको तुम्हारी यादों से निकलकर बाहर खोजने जाता हूँ ,लगभग रोज मिल भी गया हूँ ऐसा फील करता हूँ ....|
अक्सर कई गानों में, कई सारी ग़जलो में मोहब्बत मिल जाती हैं। मैं जब तुम्हे ढूंढता हूँ, असल दुनियाँ के बाहर तो फिर असल दुनियाँ असल में नकल लगती हैं और वो दुनियाँ जो असल में नकल हैं वो ही असल हैं। और जब जब तुम मिली हो मुझे वहाँ तो फिर क्या फर्क पड़ता हैं, क्या असल हैं और क्या नकल??
और सच में तुम मिली हो कई मर्तबा।खैर हर ग़ज़ल तो नही लेकिन अकसर वहुत सारीगाज़लों में तुमसे मुलाक़ात हो जाती है और फिर उसके बाद फिर जब तुम मिल जाओ तो तुम्हे जाने क्यूँ दू मैं? इसलिए लूप में सुनता जाता हूँ उन गानों को, उन ग़जलो को। और बैठाये रखता हूँ तुम्हे ,कभी अपने सामने तो कभी अपने सिरहाने ... तुम्हारी उँगलियों को अपने बालों में महसूस करने लगता हूँ .....तुम्हारा सानिध्य महसूस करने लगता हूँ ....फिर से जीने लगता हूँ वो अनमोल ...खोचुके ....बीत चुके...अनमोल लम्हें... और डूब जाता हूँ ...आंसुओं के समन्दर में... लगा लेता हूँ भावनाओं में बहकर डुबकी अपनी जिन्दगी के सफ़र के हजारो भावनाओं से लबालब भरे समन्दर में.....तुम्हारे साथ ....लेकिन तुम जाना नही ..अब कभी भी मुझ ...छोडकर
...वरना टूट जाऊंगा ... नही जाओगी न तुम ....


गुरुवार, 22 नवंबर 2018

कोई जी के तो बताये ......3

तुम जब तक हमसे नही मिले थे मेरे कोई भाव नही थे,मेरा कोई मन नही था लेकिन अब है ... वहुत करीब बाला ...|तुमसे बिछड़ने के बाद मुझे याद आया है कि मैं कभी मै नही था ... बल्कि हम था क्यूंकि हमसे तो सबकुछ था लेकिन मैं से सिर्फ मैं हीं हूँ...और मैं शायद वहुत बुरा है ...हमसे |
रोज सोकर जागकर तुमको देखने कि आदत ने मुझे रोज सुबह से ही तुम्हारी जरूरत मेहसूस होने लगती है लेकिन तुम्हें अपने करीब न पाकर झुंझला जाता हूँ |कभी कभी लगता है तुम वहुत  दूर हो...इतने दूर कि अनंत आकाश के उस पार। इतने दूर कि दोनों आँखों से तुम्हें ठीक से देख नही पाता हूँ। एक आंख बंद करके तुम्हें देखने की कोशिश करता  हूँ और ये कोशिश भी तब करता  हूँ जब तुम सामने नही होती। तुम्हारी तस्वीर को एक आँख बंद करके देखता हूँ ठीक वैसे ही जैसे किसी को अच्छा खासा नशा हो गया हो। कभी कभी किसी शायर की शेर की शक्ल में दी गई नसीहत याद   आ जाती है कि  
बनके नशा जो आँखों में उतर आया है
वो दुनियां में नही तो क्या ,वो दिल में समाया है |
तुम्हें नजर के ज्यादा करीब ले आया हूँ  मैं एक हद होती है दिखाई देने की। खाली वक्त में कभी कभी अपनी उंगलिया चटकाते हुए ऐसा लगता है जैसे कुछ हसीन लम्हो को चटकाकर तोड़ रहा हूँ,कभी आईने के सामने खड़ा होकर खुद को ताककर मुझे खुद के खुद से जुदा होकर ऐसा बन जाने पर अचरज हो जता है | मुझे खुद की क्रूरता पर आश्चर्य होता है मै खुद के प्रति इतना निर्मम कब से हुआ मुझे खुद ही पता न चला। तुम सच में बहुत दूर हो? या यह मेरा महज एक वहम है! मेरा दिल इसे वहम ही करार देता है मगर दिमाग कहता है जो दिल में है, सिर्फ वही करीब है! !
मैं तुम्हें परछाईयों में नही तलाशना चाहता ना तुम्हारी छाया की पीछा करना चाहता हूँ, हो सके तो मुझसे किसी दिन अँधेरे में मिलो मैं तुम्हारी उपस्थिति महसूसना चाहता हूँ इसके लिए मुझे रोशनी की जरूरत नही है क्योंकि रोशनी में केवल तुम्हारी छाया दिखाई देती है तुम नही।
मैं चन्द्रमा के शुक्ल पक्ष से कृष्ण पक्ष में जाने तक प्रतिक्षा करूंगा,मैं तुम्हें अँधेरे में खुली आँखों से देखना चाहता हूँ ये चाह थोड़ी अजीब जरूर है मगर मुझे रोशनी में तुम्हें एक आँख से देखने में अब अच्छा नही लगता यदि तुम सोच रही हो कि मै कहूंगा कि मुझे ऐसा करके डर लगता है तो ये सच नही है तुम्हारे साथ मुझे इतनी आश्वस्ति है कि अब मुझे डर किसी बात का नही लगता।जैसे तुमको मेरे साथ चलने में ...घुमने में फिरने में ,किसी भी तरह कि कोई दिक्कत नही थी ...कोई डर नही था ...किसी का डर नही था | फ़िलहाल जगजीत की एक गजल बज रही है
 अब अगर आओ तो जाने के लिए मत आना...

मैं खुदकी ऐसी मासूम तमन्ना पर हंस रहा  हूँ, मुझे पता है तुम जाने के लिए ही आओगे मगर मैं पूरे दिल से चाहता हूँ तुम जरूर आओ उसे पूरा करने के लिए जो सिर्फ तुम्हारे बिन अधूरा है और इस दुनिया मे सिर्फ तुम से ही पूरा होगा......

बुधवार, 21 नवंबर 2018

कोई जी के तो बताये ........2

हर पल सपना जैसे ,मेरा जीवन सारा...
एक तुम हो साथ मेरे ,सबसे वेहतर साथ हमारा |
अभी जो भी कुछ हो रहा है लगभग सब कुछ ख़ास हीहो रहा है  ..यक़ीनन सब बकबॉस है लेकिन फिर भी नजाने क्यूँ लगता है कि सब कुछ खास हैं ..|
मेरी समझ और दिमाग का लगभग दिवालियापन बाला समय है ...आज कल बैसेभी आपके सिवा कुछ सूझ ही कहाँ रहा हैं मुझे ...बैसेभी आप आदत बन कर मेरी रूह में बस गयीं थी ...मेरी जिजीविषा का एक अभिन्न हिस्सा बन गयी थी और आज भी है .... पिछले जितने भी वर्ष आपके साथ जिए ,,,,और फिर आपके बिना जिये हैं न उनमें सबस से ज्यादा याद आपको आपके बिना बाले वर्षों में ही किया हैं |आपका साथ मेरी हिम्मत ,मेरी ताकत दोनों ही था ....दोनों ही रहा और मुझे मजबूती देता रहा है  .... |जब भी खुद को अकेला पाताहूँ तो तुमको याद कर लेता हूँ और तुम्हारे साथ बिताए हसीं और वेहतरीन पलों में खोकर तुमको याद करके ...खुद को करीब मान लेता हूँ ...|पिछले ३ वर्षों में शायद ही कोई ऐसा वक्त रहा हो जब आपको याद किये बिना हमने गुज़ारा हो ...... तुम्हारे बिना कुछ इलाकों के नाम से ही नफरत करने लगा हूँ ... जहाँ भी हमने साथ वक़्त गुज़ारा ... वो जगह याद जरुर करता हूँ लेकिन तुम्हारी यादों के साथ दुबारा से फिर से वही जीना चाहता हूँ ......
२ साल हो चुके हैं भोपाल १० य ११ बार गया हूँ लेकिन कभी अपने आशियाने य कोलेज के आस आस भी नही गया .... डरता हूँ यहाँ अगर कुछ याद आ गया तो खुद को कंट्रोल नही कर पाऊंगा और ....शायद जज्बात बाहर निकल आयेंगे .....
सोनल एक बात तो साफ है  ये दुनियां आपकी मुस्कुराहट पर तो आपके साथ है लेकिन आपके दर्द में आपको न साथ देना चाहती है और न ही आपका दर्द बांटना चाहती हैं.....इसलिए अक्सर खुद के जज्बातों को सार्वजनिक जगहों पर बाहर नही आने देता हूँ |
लिखना तो जैसे आपके जाने के बाद छुट ही गया था ...और बैसे भि लिखता किसके लिए
जिनके लिए सजाई दुनियां,जिनके लिए जीना सिखा था
वो दुनियां छोड़ गए ...अब किसके लिय लिखना था
बड़ा मुश्किल हुआ बिना लिखे जीना मुझे .....एक तो आपका जाना उपर से मेरा लिखना छोड़ देना ....दोनों ही वजहों ने मुझे तोड़ सा दिया है ...
अब नही बनते भाव ... नही मिलते शब्द ....अब नही लिख पता ...नही हो आती है तुक बंदी ...शब्दों के भाव बदल जाते हैं ....जिस एहसास को व्यक्त करना चाहते हैं ....उसके अर्थ बदल जाते हैं.... नही बिठा पात़ा हूँ सामंजस्य शब्दों के बीच में ...... विद्रोह करने लगते हैं अब ...किसी को यकीं ही नही होता है ...कि जो कलम कल तक इश्क लिखती थी वो आज नफरत भी नही लिख पा रही है .... हकीकत कहूँ तो मुझे सिर्फ इश्क हुआ और उसके बाद सिर्फ दर्द
....इसके अतिरिक्त न मुझे कुछ हुआ ...न मैं किसी को मेहसूस कर पाया .....किसी से नफरत करने का कभी वक़्त नही मिला ....उस शक्स के साथ भी नफरत नही कर सका ...जिसने मुझे मारने के लिए किराए के कुत्ते भेजे थे और न ही उस शक्स से जिसकी बदौलत मेरे मिशन कि सफलता असफलता में तब्दील हो गयी थी ..... लेकिन अब आपके जाने के बाद मुझको सब कुछ होने लगा है ... अब दर्द से  ज्यदा क्रोध और क्रोध से ज्यादा नफरत होने लगी है ..... अब खडूस हो गया हूँ .... नही करता अब हर किसी से सीधे मुंह बात ....अब नही करता किसी को माफ़ चाहे वो कोई भी क्यूँ न हो.... चाहे उसकी गलती कितनी भी और कैसी भी क्यूँ न हो |
वो चंद शब्द वहुत मिस करता हूँ आपके ,जब तुम  गा कर कहती थी कि
जब हो कभी तन्हा खुद ही ..
मुझको पास न पाओं...
तब क्या करना है तुमको ..
आओ तुम्हें बतलाएं
आओ मेरे प्रियतम ....तुमको एक गीत सुनाएँ ..
खुद में मुझको खोजना ....
फिर खुद से मेरा पता पूंछना ....
जब मुखातिब हो आईने से आप ...
फिर  आइना तुमको ,मेरा अक्श दिखाए ...
आओ मेरे प्रियतम ....तुमको एक गीत सुनाएँ ...
काश इस गीत का अर्थ हम उस वक्त समझ जाते ....काश इन शब्दों का हकीकत से भी वास्ता हो सकता है ये हम जान जाते .....कभी न गाने देते तुमको ...कभी न गाने देते तुमको ये शब्द .......

शनिवार, 17 नवंबर 2018

कोई जी के तो बताये .......... 1


कोई कहानी नही ,कोई दौर नही ,कोई भाषा नही ,कोई शब्द नही ......मैंने म्रत्यु का लगभग साक्षात्कार कर लिया था ... कई बार ऐसा लगा जैसे यमराज मेरे समीप हैं मुझे बुला रहें है ....मैं भी उनसे मिलना चाहता था .रोज उनसे मुलाक़ात तो करता लेकिन कभी उनके साथ जा नही पाता...क्यूंकि हम दोनों के दरमियाँ कोई खड़ा था रोड़ा बनकर ...जिसकी आज तनिक भी चाहत नही है की मैं उससे मिल जाऊं .....
मैं मर जाऊं ये कोई नही चाहता लेकिन मैं अपना काम छोड़ दूँ ये वहुत सारे लोग चाहते हैं ...... मेरा काम ही मेरे लिए जीवन हैं ..इसीलिय खुद ही कहता हूँ मुझे कोई नही मर सकता क्यूंकि मुझे इक्षा म्रत्यु का वरदान प्राप्त है ,.....
मैं जानता हूँ तुम वापस नही आ सकती कभी भी ...सजीव होकर लेकिन फिर भी तुम्हे जी रहा हूँ क्यूंकि तुम मेरी आदत हो और तुमने भी मुझसे वादा लिया था कि हम कभी भूलेंगे नही तुमको ....
पता है आज भी अभी भी ,इस वक्त भी मुस्कुरा रहा हूँ मैं तुम्हें और तमसे जुडी हर बात को याद करके ....याद है तुम्हे ये बंगला जिसकी हर चीज तुमने बड़े करीने से सजा कर अपने हांथों से सम्हाला था ...आज भी उनको स्पर्श कर तुमको मेहसूस कर लेता हूँ ....
वो तुम्हारा आईने के सामने स्टूल पर बैठ बाल बनाना ..... ओंस की गीली बूंदों को समेंटे अपने केशुओं से लहराकर मुझको जगाना सब वहुत याद आने लगा है आज कल ....... याद है तुमको ये बैरी नवम्बर फिर से आ गया है जो फिर से मझे सताने लगा है ....|
तुमको कैसे बताऊं कि क्या चल रहा है मेरे साथ .... मैं कैसे कहूँ कि सब वेहतर है पहले की तरह ...आज खुद से दूर हो गया हूँ ....वो आईने के सामने खड़ा होकर ....मुस्कुराकर ...बालों को सहलाकर तुमसे पूंछना ..कैसा लग रहा हूँ ..?
और तुम्हारा मुस्कुराकर हर बार बाला जबाब - एक दम हीरो ...
सुनने को कान तरसने लगें हैं ....जानता है दिल की अब ये नही सुनने को मिलेगा लेकिन फिर भी कभी कभी साला मुंह पर आ ही जाता है - सोनल कैसा लग रहा हूँ मैं ...?
और एक अनंत खामोशी के साथ आँखों में आंसू लिए कुछेक छण के लिए स्तब्ध हो जाता हूँ मैं ...
लेकिन अगले ही पल कलाई से पोंछ लेता हूँ आंसू आर मुस्कुराने लगता हूँ ...हंसने लगता हूँ एक झूठी हसी ......
तुमसे कोई शिकायत नही मुझे .... लेकिन प्रेम जरुर है ....और वो तुम्हारे जाने के बाद भी कम नही होगा ...ये तो लगभग तय हो चूका है .....|
अच्छा सुनो ,जिस तौलिये के लिए तुमने हमें पचासों बार आँखे दिखाई थी ....अब उसको करीने से टांगना आ गया है .... लेकिन आज भी कभी फेंक देता हूँ इधर उधर एक उम्मीद से ....कि शायद तुम फिर डांटने लगों ....|
खिड़की के पर्दे .. किताओं बाली रेग ... हमारे जीते हुई त्रोफियाँ ... सब तुमको वहुत मिस करते होने लेकिन बेजान हैं न ससुरे इसलिए साले बता नही पाते अपनी फिलिंग को ...
ये जो हरामखोर आइना है न जिसमे देखकर तुमने खुद को न जाने कितनी बार तैयार किया था ...साला जब देखो तब साला रोता रहता हैं... मैं कितना भी मुस्कुराऊं लेकिन ऐसा लगता है ..जैसे उसमें दिखने बाला शख्स श्याद रो रहा है .....
अच्छा सुनो, अब बदल भी गया हूँ थोडा सा ... अब किसको फ़िक्र है ...और किसकी मुझको फ़िक्र करना है ..इसलिए थोडा सा लापरवाह हो गया हूँ ..थोडा सा ....डांटना नही प्लीज
चार महीने से क्लीन सेव नही कराया है ...दाड़ी बढ़ा ली है थोड़ी सी ....हेयर स्टाइल भी कुछ अटपटा हो गया है ......
मेरे बाद अगर किसी ने तुमको सबसे ज्यादा मिस किया है तो मेरे बाल हैं.... तुम जब अपनी गोद में मेरा सर रखकर मेरे बालों पर अपनी उँगलियाँ फिराती थी न तो साला कंघी भी खुद ही हो जाते थे .....|

कुछ दिन पहले हमने चाय बनाई और उसको २ कपों में डालकर ले आया ..तुमको चार पांच बार आवाज दी मगर अफ़सोस तुम नही आईं.... रो पड़े हम अपनी नादानी पर ..अपनी वेवकूफी पर ..अपने आप पर .... वहुत देर तक याद नही कितनी देर ....लेकिन वहुत देर तक ....रोते रोते ...वहीँ सो गये ....
बस उस दिन के बाद हमने चाय बनाना भी छोड़ दिया ..
अब नही रुकता हूँ घर पे ...ज्यादा देर तक ...नही मिला पाता तुम्हारी तस्वीरों से आँखे .... नही सम्हाल पा रहा हूँ खुद को .... जब भी घर में जता हूँ काटने को दौड़तीं हैं तुम्हारी बातें ...तुम्हारी यादें ....

हर कौना ,हर हिस्सा मुझे तुमसा लगता है , 
कोई सपना हो सच जैसा ऐसा दिल कहता है .....

असेसी और प्यार 😉

  इश्क़ और काम में एक रार सी ठन गई है, असेसी ही जबसे मेरा यार बन गई है ​खुद को कहती रही है वो baddie , और मुझको दिखी है हमेशा जो teddy ​वो ...