गुरुवार, 17 दिसंबर 2015

कहता है वही दिल तू जिसे तोड़ चुका है

कोई अहसास नही की दर्द छोड़ चुका है
तू मुझसे मिलने का चलन छोड़ चुका है,

कभी गाफिल न रहा तेरी हाज़िरी से जो,
कहता है वही दिल तू जिसे तोड़ चुका है।

कुछ तो है याद गुजरे हुये लम्हे सनम ,
कसक बाँकी है अभी मुंह मोड़ चुका है।

तेरी राहों में बिछाते थे जो कल तक कांटे
उन्हीं पत्थर के बुतों से नाता जोड़ चुका है।

जुबां पे झूठ जब आया उसे मैंने दबा दिया,
कहा फिर भी नही कि तू मुझे छोड़ चुका है।

अश्क आँखों में न बाकी रहे नमी है फकत,
एक एक कतरा रक्त का पहले निचुड़ चुका है।

बखाने-शान उसकी मेरे दिल में थी कहीं
वरना कहता न कभी वो मुझे छोड़ चुका है ।

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न हो
पहले भी कई तुफानो का रुख मोड़ चुका है ।

कभी शिकवे किसी से भी मैं करता न था ,
बात दीगर है ये गम मुझे तोड़ चुका है ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

... कार्ल मार्क्स हो गया हूं

कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं तेरा इश्क बुर्जुआ था, मैं रहा प्रॉलेटेरियट ही तू सोविय...