मेरा स्वर्ग तो मेरा राष्ट्र
बार बार के झमेलो से
बचो सब यार,
कोई बहाना न दो,
तुम किसी को यार,
लूली लगंडी,जोड-तोड की
न बनने दो सरकार,
किसी एक को पूर्ण वहुमत दो,
एक की बनवाओ सरकार,
या फिर रहन दो,
मत चीखों चिल्लाओ,
अभी बढी महगाईं,
फिर होगा बंटाधार,
अपनी अपनी के चक्कर में
देश मिटेगा यार,
देना वोट उसी को
जो हो सच्चा उम्मीदवार,
जात-धर्म को त्याग,
दो योग्यता को प्यार,
चुनो उसी को तुम
जो हो सच्चा समझदार,
हक दिलाये आपको,
खूब कराये विकास कार्य,
पहचान उसकी हो गुणो से,
सरल सौम्य व्यवहार,
ढो सके जो काधें पर,
जिम्मेदारियों का भार,
एकता के बन्धन में बाँधे,
समाज बने परिवार,
एक थाली में वैठ कर खायें,
बंधुत्व का हो संचार,
एक मत भी व्यर्थ न जाये,
सच्चा ही देश चलाये,
मताधिकार का करो प्रयोग,
भारत माता करे पुकार,
लोकतंत्र की जीत होऔर
सामप्रदायिकता की हार,
प्रधानमंत्री वही बने जो
बने नैया खेवनहार,
एक सेवक की भाँति कार्य करे,
खत्म हो भ्रष्टाचार,
कुछ हो ऐषा माहोल
सब मनायें संग त्योहार,
अपने पन का भाव बढें,
बढे प्रेम व्यवहार,
न रहे कोई कहीं भूंखा पेट
न हो कोई बेरोजगार,
जो बचाये संस्कृति
सम्मान हमारा और संस्कार,
उसी को विजयी बनाओ,
देश कर रहा पुकार,
फिर से देश पावन हो,
समृद्धि का हो संसार,
देव फिर आने को कहें,
हम जाने को न हो तैयार,
सबकी जुबाँ पर यह बात रहे,
सबसे प्यारा मेरा भारत यार,
क्या करुँगा स्वर्ग में जाकर,
मेरा स्वर्ग तो मेरा राष्ट्र।।
दाऊ जी
ब्लॉग पर प्रकाशित हर लेख कॉपीराइट अधिनियम के तहत आता है एवम् हर रचना का कॉपीराइट अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बिना अनुमाति किसी भी रचना को प्रकाशित करने या कॉपी पेस्ट करने पर आपको कॉपीराइट अधिनियम की धारा के उलंघन का दोषी समझा जाएगा और आप पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए हम पूर्ण तौर पर स्वतन्त्र है। जी.आर.दीक्षित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
असेसी और प्यार 😉
इश्क़ और काम में एक रार सी ठन गई है, असेसी ही जबसे मेरा यार बन गई है खुद को कहती रही है वो baddie , और मुझको दिखी है हमेशा जो teddy वो ...
-
"सबसे खतरनाक होता है इश्क़ का नॉन रिस्पोंसिव हो जाना, ब्वॉयफ्रेंड शुदा लड़की से मोहब्बत होना और तड़प का बढ़ते जाना" पाश अगर विद्...
-
कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं तेरा इश्क बुर्जुआ था, मैं रहा प्रॉलेटेरियट ही तू सोविय...
-
मेरी डायरी का वो आखिरी पन्ना -4 • मेरी डायरी का वो आखिरी पन्ना-3 • मेरी डायरी का वो आखिरी पन्ना-2 • मेरी डायरी का वो आखिरी पन्ना-1 वो ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें