वैसे अंग्रेजी बोलना बुरी बात नहीं है ना ही अंग्रेजी कोई थर्ड क्लास भाषा है...मगर शो ऑफ करने वालों का सर कलम कर देने का मन करता है...दरअसल एक बात इंसानों को समझनी चाहिए भले ही आप अंग्रेजी के प्रवीण वक्ता हों और हिंदी बोलने वालों को लुल्लू पुंजू समझते हों लेकिन आम और सादे जो थोड़े छोटे वर्ग के लोग हैं, अनपढ़ हैं उनसे हिंदी में ही वार्तालाप करनी चाहिए...अंगेजी का शो ऑफ आप मॉल, पब, डिस्को, रेस्तरां जैसे अंट शंट स्थानों पर बेझिझक कर सकते हो...रोका किसने है बे? ...लेकिन सब्जी वाले से, मोची से, परचून वाले, ऑटो वाले से अंग्रेजी झाड़कर खुद को सो कॉल्ड मॉडर्न पीपल कहलाने का क्या फायदा... वो कहते हैं ना जैसा देश वैसा भेष...हो सकता वो लोग आप की तरह अंग्रेजी के ब्रह्मा ना हों..कल शाम की बात है नाई की दुकान में कटिंग करा रहा था...इतने में एक महिला आई अपने मुन्ने की कटिंग कराने जो देखने, पहनावे, और हाव भाव से ही डूड गृह की प्राणी लग रही थी...आती ही बोली- एक्चुअली आई वांट यू टू कट माय सन्स हेयर इन कूल आर्मी मेन स्टाइल...यू नो पीछे से थोड़े शोर्ट...अब नाई सकपका गया...बस दो शब्द ही समझ पाया 'पीछे से'...बोला- क्या बोलत हो मैडम जी पीछे से...बहुत माथापच्चीसी के बाद बेचारा समझ पाया की फौजी कट बोल रही है महिला...ऐसे लागों से इतना ही कहूँगा या तो आप महेंगे 500 रुपये वाले सलून में जाए...या ऐसी छोटी जगह आ रहे हैं जहाँ हम जैसे शुद्ध देशी किसम के लौंडे विराजते हैं जिनकी जेब में कटिंग के लिए 30 और शेविंग के लिए 20 रुपये होते हैं तो हिंदी भाषा का प्रयोग करें.. __/\__
ब्लॉग पर प्रकाशित हर लेख कॉपीराइट अधिनियम के तहत आता है एवम् हर रचना का कॉपीराइट अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बिना अनुमाति किसी भी रचना को प्रकाशित करने या कॉपी पेस्ट करने पर आपको कॉपीराइट अधिनियम की धारा के उलंघन का दोषी समझा जाएगा और आप पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए हम पूर्ण तौर पर स्वतन्त्र है। जी.आर.दीक्षित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
असेसी और प्यार 😉
इश्क़ और काम में एक रार सी ठन गई है, असेसी ही जबसे मेरा यार बन गई है खुद को कहती रही है वो baddie , और मुझको दिखी है हमेशा जो teddy वो ...
-
"सबसे खतरनाक होता है इश्क़ का नॉन रिस्पोंसिव हो जाना, ब्वॉयफ्रेंड शुदा लड़की से मोहब्बत होना और तड़प का बढ़ते जाना" पाश अगर विद्...
-
कहां पूरा एटम था, अब क्वॉर्क्स हो गया हूं तेरी मोहब्बत में कार्ल मार्क्स हो गया हूं तेरा इश्क बुर्जुआ था, मैं रहा प्रॉलेटेरियट ही तू सोविय...
-
पुष्पा भैया पूछते हैं कि ये देश इतना दुख obsessed कबसे हो गया. तेरे नाम के 'राधे भैया' के फेलियर के बाद युवाओं का नया आदर्श सन्दीप...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें