गुरुवार, 9 अक्टूबर 2014

माँ प्रहार न करना, मेरी हत्या के मकसद से ।

उतरी नहीँ जमीँ पर, साँसेँ अभी बाकी हैँ ।
आंगन मेँ इस घर के, कुलाचेँ अभी बाकी हैँ ।
मैँ नन्ही परी बेशक, तेरा सहारा ही बनूँगी ।
दिल मेँ कुछ करने की, अभिलाषेँ अभी बाकी हैँ ।
मासूम कली सी हूँ, सदा खुशबू ही बिखेरुंगी ।
मेरी मीठी बातोँ की, महकासेँ अभी बाकी हैँ ।
माँ प्रहार न करना, मेरी हत्या के मकसद से ।
चंद सवालात हैँ मेरे, कुछ बातेँ अभी बाकी हैँ ।

-Pradeep dixit

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

असेसी और प्यार 😉

  इश्क़ और काम में एक रार सी ठन गई है, असेसी ही जबसे मेरा यार बन गई है ​खुद को कहती रही है वो baddie , और मुझको दिखी है हमेशा जो teddy ​वो ...