बुधवार, 5 दिसंबर 2018

जूनूने इश्क मे राहत तलाशता हुं मै

जो तेरी मस्त नजर के पयाम आ जाये
तो दिन के ढ़लने से पहले ही शाम आ जाये

मैकदे जाके मिले मय तो बडी बात है क्या
बात तो तब है के सोचूं और जाम आ जाये

जहां मे हुं मै जहां से पर आशना नही
किसीको देखूं याद तेरा नाम आ जाये

जूनूने इश्क मे राहत तलाशता हुं मै
नजर मे मेरी काश तेरा बाम आ जाये

बिमारे इश्क हुं इक मेरी तमन्ना है यही
मेरे हिस्से मे गमे दिल तमाम आ जाये

खलीश जुदाईकी होगी या कशीश वस्लकी वो
मेरी कलम की जद मे जो कलाम आ जाये

हमने बस तुझसे मुहब्बतका सिला मांगा था
ये ना मांगा था अर्श के सलाम आ जाये

असेसी और प्यार 😉

  इश्क़ और काम में एक रार सी ठन गई है, असेसी ही जबसे मेरा यार बन गई है ​खुद को कहती रही है वो baddie , और मुझको दिखी है हमेशा जो teddy ​वो ...