आज तुम्हारे अतीत के पन्ने
पढकर मैने देखा
बहुत पढा साहित्य ग्रंथ और
अदभुत प्रेम की गाथाएँ
देवदास तो कुछ भी नहीं था
तुम्हारे निश्छल प्रेम के आगे
निश्चित हार के बावजूद
झंझावतों से संघर्ष किया
अपना सब कुछ गंवा बैठे
व्यथित मन की वेदना को
सहज ही पन्नों में उतार दिया
इस यथार्थ पात्र के प्रेम का चित्रण
पढकर नैनो में अश्रु भर आया
अश्कों को तब रोक ना पाई
याद आया 'कार्नेलिया का गीत'
अरूण यह मधुमय देश हमारा!
जहाँ पहुंच अनजान क्षितिज को
मिलता एक सहारा ....
बरसाती आँखों के बादल बनते
जहाँ भरे करूणा जल
लहरें टकराती अनंत की
पाकर जहाँ किनारा...
तुम आज भी स्वर्ण की भांति
अतीत की हार से चमकते रहे
निराश जीवन मे आशा का,
संचार बखूबी जानते हो
सूर्य तेज की भांति तुम्हारे
इस चेहरे पर चिंता और व्याकुलता की
लकीर नहीं मैं खुश हूँ कि तुम निरूद्देश्य नहीं
तुम दीपक बनकर दूसरों के
जीवन को प्रकाशित करते हो
!"गायत्री शर्मा"
पढकर मैने देखा
बहुत पढा साहित्य ग्रंथ और
अदभुत प्रेम की गाथाएँ
देवदास तो कुछ भी नहीं था
तुम्हारे निश्छल प्रेम के आगे
निश्चित हार के बावजूद
झंझावतों से संघर्ष किया
अपना सब कुछ गंवा बैठे
व्यथित मन की वेदना को
सहज ही पन्नों में उतार दिया
इस यथार्थ पात्र के प्रेम का चित्रण
पढकर नैनो में अश्रु भर आया
अश्कों को तब रोक ना पाई
याद आया 'कार्नेलिया का गीत'
अरूण यह मधुमय देश हमारा!
जहाँ पहुंच अनजान क्षितिज को
मिलता एक सहारा ....
बरसाती आँखों के बादल बनते
जहाँ भरे करूणा जल
लहरें टकराती अनंत की
पाकर जहाँ किनारा...
तुम आज भी स्वर्ण की भांति
अतीत की हार से चमकते रहे
निराश जीवन मे आशा का,
संचार बखूबी जानते हो
सूर्य तेज की भांति तुम्हारे
इस चेहरे पर चिंता और व्याकुलता की
लकीर नहीं मैं खुश हूँ कि तुम निरूद्देश्य नहीं
तुम दीपक बनकर दूसरों के
जीवन को प्रकाशित करते हो
!"गायत्री शर्मा"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें